02/07/2021 (उत्तराखंड) सहायक अध्यापक ( एलटी ) भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी
सहायक अध्यापक ( एलटी ) भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है । अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) द्वारा एलटी की लिखित भर्ती परीक्षा 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी । अभी इसके लिए आयोग की तरफ से पूर्व तैयारियां की जा रही है । अगर सब कुछ ठीक रहा तो 8 अगस्त को एलटी की भर्ती परीक्षा कराने को लेकर अगले कुछ दिनों में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगीएलटी भर्ती परीक्षा 8 अगस्त को आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों को सूचित किए जाने को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी को प्रेषित किया है।



No comments: